मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधान शिक्षकों का गुरुवार से औपबंधिक नियुक्ति व पदस्थापन पत्र और हेडमास्टर का 18 जुलाई से नियुक्ति पत्र प्रिंट होगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि आवंटित विद्यालय में योगदान की तिथि से ही वेतन दिया जाएगा। 21 जुलाई से विद्यालय में योगदान की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में 1551 प्रधान शिक्षक और 299 उत्क्रमित स्कूल के हेडमास्टर को नियुक्ति पत्र मिलना है। प्रधान शिक्षक और हेडमास्टर के योगदान के बाद ही जिले के स्कूलों में खाली हुए पदों की गणना की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...