मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की शिकायतों के निबटारे के लिए पोर्टल बनेगा। आवंटित जिला और स्कूल से प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक संतुष्ट नहीं है। मंत्री के पास ऐसे शिक्षकों के आवेदन पहुंचे हैं। आप्त सचिव ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है। शिक्षकों की शिकायत के निष्पादन को ऑनलाइन ग्रीवांस पोर्टल बनाया जाएगा। प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक 6 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। अगले पांच दिनों तक करा सकेंगे पंजीकृत प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे छह अगस्त से अगले पांच दिनों तक इस पोर्टल पर अपनी शिकायतों को पंजीकृत कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से ही उनकी शिकायत का निबटारा किया जाएगा। जिले में 1551 प्रधान शिक्षक और 200 से अधिक हेडमास्टर ने योगदान दिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.