जौनपुर, फरवरी 18 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत भवन के निर्माण मे अनियमितता पाए जाने पर ग्राम प्रधान अढ़नपुर और सचिव, मनरेगा कर्मी को जिलाधिकारी ने दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। विकास खंड के अढनपुर गांव के प्रधान मनोज कुमार व तत्कालीन सचिव, मनरेगा कर्मी पंचायत भवन का निर्माण कार्य करा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से की। जांच करायी गई तो दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। बीडीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर निलंबित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...