सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। पचास लाख सरकारी धन गबन की दोषी प्रधान श्यामा देवी और सचिव हरदासी राणा पर शुक्रवार को संदना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएम के आदेश के नौ दिन बाद एडीओ गोंदलामऊ राजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि अभी तक विभाग ने कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जा रही है। गोंदलामऊ ब्लाक के हिंडौरा ग्राम प्रधान श्यामा देवी व सचिव हरदासी राणा ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर खर्च किये गये 50 लाख 13 हजार 154 रुपये का हिसाब नहीं दे पाये थे। हिंडौरा निवासी कृष्ण कुमार ने इस मामले में हाईकोर्ट में प्रधान श्यामा देवी के कार्यकाल में कराये गए विकास कार्यों की जांच के लिए रिट दायर की थी। कोर्ट के आदेश से हुई जांच में प्रधान व सचिव 94 लाख 40 हजार 452 रुपये के कागज...