प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज। सोरांव विकास खंड के राजपुर मल्हुआ ग्राम सभा के प्रधान व सचिव पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता आशीष कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत से लाखों रुपये का फंड निकाला गया और इससे कोई निर्माण कार्य भी नहीं कराया गया है। सड़क, नाली खड़ंजे के निर्माण में बड़ी संख्या में गबन किया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिला अर्थ एवं सांख्य अधिकारी नीरज कुमार को जांच सौंपी गई है। 10 नवंबर तक जांच पूरी कर उनसे आख्या मांगी गई है। डीएसटीओ ने बताया कि बीडीओ से सभी दस्तावेज मांगे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...