मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रजिस्ट्री कार्यालय के प्रधान लिपिक अरुण कुमार सिन्हा के साथ कार्यालय में घुसकर रंगदारी के लिए मारपीट करने के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। शुक्रवार की रात समस्तीपुर के काशीपुर निवासी पीड़ित अरुण कुमार ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। प्राथमिकी में अरुण ने पुलिस को बताया था कि बीते कुछ दिनों से कन्हौली विशुनदत्त बावन बीघा रजवाड़ा निवासी राजीव मिश्रा के नाम पर उसके गुर्गे लालाबाबू मिश्रा, उदय कुमार, दिलीप कुमार और सुशील कुमार की ओर से प्रत्येक दिन 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। इसका विरोध किए जाने के बाद 13 फरवरी की शाम साढ़े चार बजे राजीव कुमार मिश्रा आया और गाली-गलौज करते हुए उसने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पैसे नहीं देने पर हत्या करने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.