दरभंगा, फरवरी 21 -- मनीगाछी। अंचल के प्रभारी प्रधान लिपिक द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए महादलित कहकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए जदयू के जिला सचिव अजय प्रकाश भारती ने एसएसपी एवं मनीगाछी थानाध्यक्ष को एक आवेदन देकर उचित कार्रवाई का आग्रह किया है। घटना गत 18 फरवरी की बताई जाती है। अजय प्रकाश भारती द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनके पैतृक गांव पैठान कबई में विधायक द्वारा उत्क्रमित हाई स्कूल के भवन की अनुशंसा पर डीईओ के दिशा-निर्देश पर कार्य प्रगति की जानकारी लेने वे अंचल कार्यालय पहुंचे। जहां सी ओ की अनुपस्थिति में जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कार्यालय में आम लोगों के लिए रखी कुर्सी पर बैठे तो प्रधान लिपिक द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए महादलित जैसे असंसदीय शद्बों से अपमानित किया गया।यह घटना अंचल में लगे सीसीटीवी कैमरे मे...