भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को समीक्षा भवन में तमाम प्रधान लिपिकों को कार्यालय प्रबंधन (ऑफिस मैनेजमेंट) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसको लेकर सहायक प्रशासी पदाधिकारी विश्वजीत कुमार को तैयारी करते हुए ट्रेनिंग देने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में प्रधान और सहायक लिपिकों को बताया जाएगा कि पत्रावली का संधारण कैसे किया जाए। रजिस्टर से पत्र या आवेदन की स्थिति का कैसे पता लगाया जाए। वित्तीय संबंधी पत्र व आवंटन की जानकारी भी कैसे संबंधित शाखा के पदाधिकारी एक झलक में देख सकें। यह बताया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.