पूर्णिया, जनवरी 6 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता रवि राकेश की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में प्रधान लिपिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता एवं स्थापना उप समाहर्ता द्वारा प्रधान लिपिकों से उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन वाद, लोकसभा/राज्यसभा के प्रश्न, सेवांत लाभ, रोकड़ पंजी इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता द्वारा बैठक के एजेंडा में सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, अंकेक्षण प्रतिवेदन, बायोमैट्रिक रिपोर्ट इत्यादि बिंदुओं को सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला स्थापना प्रधान लिपिक, जिला राजस्व प्रधान लिपिक, जिला नजारत प्रधान लिपिक समेत संबंधित विभागीय प्रधान लिपिक उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...