बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट में अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने सेवा संवाद समाधान को लेकर जिला और अंचल कार्यालयों के प्रधान लिपिकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सेवा संवाद समाधान, जिला जनता दरबार में आए आवेदन और निष्पादन के साथ ही ई-मापी, अतिक्रमण, टोपोलैण्ड, सरकारी भूमि, धार्मिक न्यास व अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह के कामों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि इन कामों की प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को प्रधान लिपिक के साथ प्रगति समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...