खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के तहत चयनित होने वाले योग्य युवाओं को देश की टॉप कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप का सुनहरा मौका मिलेगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को हर माह पांच हजार रुपये मिलेंगे, जिसमें 4500 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये सीएसआर फंड से कंपनी देगी। इसके अलावा एकमुश्त 6000 रुपये दिए जाएंगे। पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन कराया जा रहा है। योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन व डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे युवा इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए योग्य होंगे। जिस अभ्यर्थी की पारिवारिक वार्षिक आय आठ लाख से अधिक होंगी वो योग्य नहीं होगा। यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी करता है तो ऐसे परिवार का युवा योग्य नहीं होगा। प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन करने वाले इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.