प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास कार्योँ में भ्रष्टाचार की शिकायत करने की खुन्नस में बुधवार शाम ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के पक्ष के बीच खुन्नस में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी, कुल्हाड़ी से हमले के बीच फायरिंग में ग्राम प्रधान के पक्ष के सात लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों को छर्रे लगे। जबकि दूसरी ओर से पांच लोग घायल हो गए। इसमें भी एक घायल के पैर में गोली मारने का आरोप है। दिलीपपुर के नौहर हुसैनपुर ग्राम प्रधान भारत सिंह पर मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्य प्रमोद सिंह ने शिकायत की थी। इसी दौरान लेनदेन को लेकर भी विवाद हो गया। बुधवार शाम दोनों पक्ष में तकादा करने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ी और लोग लाठी, कुल्हाड़ी लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें ग्राम प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.