आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के बसही अकबालपुर गांव निवासी हैदर अली पुत्र निजामुद्दीन ने डीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि प्रधान ने ग्राम पंचायत में गरीबों का जॉबकार्ड नहीं बनवाया है। अमीरों का जॉबकार्ड बना हुआ है। आवास देने के नाम पर पात्रों से दबाव बनाकर पांच-पांच हजार रुपये वसूले जाते हैं। ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के नाम पर 1.80 रुपये का भुगतान कर लिया गया है, लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...