उन्नाव, दिसम्बर 5 -- बारा सगवर। थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की रहने वाली कलावती पत्नी अर्जुन सिंह ने शुक्रवार एसपी को पत्र देकर गांव प्रधान व उनके भाई तथा सहयोगी लोगों के ऊपर रंजिशन गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई है। कलावती ने आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान धीरेंद्र उर्फ अतुल सिंह तथा भाई शैलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी अलीपुर लंबे अरसे से रंजिश मानते आ रहे हैं। ग्राम प्रधान धीरेंद्र भाई शैलेंद्र तथा उनके गांव के ही निवासी साथी जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जागेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह आए दिन मेरे दो बेटों शरद व अवनीश को जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने एसपी को बताया कि थाना में कई बार ग्राम प्रधान धीरेंद्र व उनके सहयोगियों के विरुद्ध शिकायत की, मगर राजनीतिक पहुंच के चलते आज त...