मथुरा, दिसम्बर 31 -- क्षेत्र के गांव सुपाना में ग्राम प्रधान कैलाश चौधरी से पुलिस द्वारा किए बर्ताव से आक्रोशित सात गांवों के ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें सत्तारूढ़ दल के इशारे पर मुकदमा दर्ज करने एवं पुलिस कार्रवाई की भर्त्सना की। निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई एवं प्रधान पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग करेगा। मांगें न मानने पर आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि शनिवार को गांव की जाटव बस्ती में तीन विद्युत संविदाकर्मियों पर कनेक्शन काटते समय घर में नहाती महिला को देखने का आरोप है। महिलाओं के विरोध पर प्रधान कैलाश चौधरी ने ग्रामीणों के साथ कोसीकलां थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को जब प्रधान ग्रामीणों के साथ सीओ छाता कार्यालय में सीओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन देक...