हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। बघौली थाना के गांव नीभी निवासी युवती ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। इसमें प्रधान पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता प्रतिभा भारती का कहना है कि प्रधान ने उनसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये वसूले। उसके पिता ने कर्ज लेकर रुपये दिये। इसके बाद प्रधान व उसके सहयोगियों ने उसका ट्रिपल सी तथा कौशल विकास का प्रमाणपत्र भी फर्जी बनवाया। नौकरी न मिलने पर उसने रुपये वापस मांगे तो उसने कहा कि रुपये ऊपर दे दिए हैं। अब वापस नहीं मिलेंगे। अब सिक्योरिटी के नाम पर उससे दस हजार रुपये और मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत बघौली थाने में 26 दिसंबर को की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.