बागपत, फरवरी 21 -- बड़ौत। वाजिदपुर गांव में ग्राम प्रधान पद के दावेदार को तमंचा तानकर एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वाजिदपुर गांव के रहने वाले सन्नी ने बताया कि वह प्रधान पद का दावेदार है। वह गांव में खराब पड़ी लाइट को मिस्त्री से ठीक करा रहा था। इस दौरान उससे चुनावी रंजिश रखने वाला गौरव वहां पर पहुंच गया और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि सन्नी ने उस पर तमंचा तान दिया। वहां खड़े लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सन्नी ने गौरव के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...