जौनपुर, फरवरी 23 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने रविवार को कबीरुद्दीनपुर गांव के प्रधान पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी राजकुमार यादव ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर प्रधान पति और अन्य लोगों पर घर में घुसकर आभूषण, नकदी लूटने और मकान को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगाया है। राजकुमार यादव जो राजस्थान के पचपदरा में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उसका कहना है कि बीते 30 अक्तूबर 2024 को पड़ोसी अनुराग की हत्या के मामले में उसके परिवार के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उस दौरान प्रशासन की मौजूदगी में घर की महिलाओं के करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और पांच लाख रुपये नकद प्रधान पति वीरेंद्र यादव को सुरक्षा के नाते सौंप दिए गए थे। जिसे बाद...