बरेली, जनवरी 2 -- भमोरा। एसआईआर अभियान में मतदाता सूची से प्रधान पति को मृत दिखाकर नाम काट दिया गया। जानकारी होने पर मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सिरोही में इस समय नरेंद्र पाल सिंह की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने एसडीएम से शिकायत की है कि उनका नाम वार्ड नं एक की क्रम संख्या 29 पर दर्ज था। एसआईआर सर्वे अभियान के बाद उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। बताया जाता है कि उन्हें मृत दिखाकर सूची से नाम काट दिया जबकि वह जीवित हैं। उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...