महोबा, फरवरी 13 -- महोबा, संवाददाता। प्रधान पति के साथ दबंग के द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कबरई विकास खंड के गांव पहरा निवासी शिवशंकर कुशवाहा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी आरती वर्तमान ग्राम प्रधान है। 10 फरवरी को वह गांव में सफाई के काम को देखने गया तो गांव के दबंग के द्वारा रास्ता रोककर उसके साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर दबंग मारपीट करने लगा। दबंग ने शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। सूचना पर डायल 112 पहुंची मगर तब तक दबंग मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित कैलाश प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...