रामपुर, अक्टूबर 4 -- ग्रामसभा की भूमि को लेकर प्रधान से हुई रंजिश में हमलावरों ने प्रधानपति संजीव पांडेय के माथे पर तमंचा सटाकर गोली मारी थी। जिस पर बुरी तरह से लहूलुहान संजीव पांडेय ने बरेली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मिलक कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोपतपुर के गंगापुर शर्की से आठ किमी दूर गंगा की खादर में 22 जुलाई 2017 को इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें प्रधान पति संजीव पांडेय के माथे में गोली लगी थी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। संजीव की यह हालत देखकर उनके भाई राजीव उनकी ओर दौड़े तो उन पर भी गोली चला दी गई थी, जो उनकी कमर में जा लगी थी। आरोपियों की ताबड़तोड़ फायरिंग की जद में संजीव के ममेरे भाई अखिलेश तथा एक अन्य ताराचन्द्र भी आए थे। गोलियां लगने से चारों भाई खेत में लहूलुहान हालत में पड़े थे। चारों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.