सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर से संबंधित काम करने गए बीएलओ पर प्रधान व उसके साथियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बीएलओ को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बीएलओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बीएलओ पर हमले की खबर के बाद शोहरतगढ़ के तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव उसे देखने जिला अस्पताल पहुंचे। चिल्हिया थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के बनकटवा टोला निवासी विजय कुमार (45) पुत्र रामचंद्र मकनपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। उन्हें प्रशासन ने गौरा बाजार गांव के टोला अलीदापुर का बीएलओ बनाया है। बताया जा रहा है रविवार को वह गांव में एसआईआर से संबंधित काम करने पहुंचा था। इसबीच गांव के प्रधान ने उनसे पूछा कि वोटर लिस्ट की कापी किसी और को दी है? बीएलओ ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.