शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- बनवारीपुर मोहल्ला निवासी प्रियांशु रजक ने बताया कि वह ईश्वरा गांव के प्रधान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे वह अपने साथी राजीव के साथ तिलहर तहसील जा रहे थे। रास्ते में सिंह कॉलोनी स्थित एक स्कूल के पास इमरान नाम के युवक ने उसे रोक लिया और जाति सूचक गालियां देने लगा। जब उन्होंने एवं उनके साथी राजीव ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए झगड़ा करने लगा। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...