रामपुर, नवम्बर 27 -- स्वार ब्लाक की ग्राम पंचायत रायपुर की प्रधान दयारानी ने अपनी ग्राम पंचायत पर तैनात पंचायत सचिव की शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि पंचायत सचिव के द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है और आवेदनों का सत्यापन भी गलत तरीके से किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी ग्राम पंचायत पर नियुक्त पंचायत सचिव रिजवाना शमीम के द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। वह पंचायत में हो रहे विकास कार्यों पर ध्यान नहीं देती हैं। वह गांव में भी नहीं आती हैं और शादी अनुदान, आवास योजना जैसे तमाम योजनाओं के आवेदनों का सत्यापन भी बिना गांव आकर कर देती हैं। इसमें प्रधान ने आरोप लगाया कि सचिव उनके फर्जी हस्ताक्षर भी कर देती हैं, जिससे गरीब व पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.