बलिया, मार्च 2 -- बलिया। भीमपुरा पुलिस ने कटया कुचहरा के ग्राम प्रधान संजय यादव की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ सार्वजनिक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया है कि गांव में आरआरसी सेंटर निर्माण के लिए जमीन चि्ह्तित किया गया है। आरोप लगाया है कि उक्त जमीन पर राजस्व टीम द्वारा किये गये चिन्हाकंन को उखाड़कर नवीन परती की जुताई कर गेंहू की बुआई कर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...