बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता नरैनी ग्राम प्रधान ने गांव के सामुदायिक भवन में 15 वर्षों से अवैध रूप से काबिज दंपति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरवां थाने के सहेवा ग्राम प्रधान ने तहरीर में बताया कि जिला पंचायत ने सम विकास योजना से गांव में सामुदायिक भवन बनाया था। अक्टूबर 2011 में उक्त भवन ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया था। उसी समय से गांव की उर्मिला पत्नी छोटेलाल श्रीवास ने अपना कब्जा जमा लिया। राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान ने इसे खाली कराने का प्रयास कराया तो दोनो ने गालियां दी और धमकाया। 18 जून को महिला ने एसपी कार्यालय में उनके विरुद्ध फर्जी शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...