मैनपुरी, दिसम्बर 21 -- बरनाहल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर में ग्राम प्रधान पर चकमार्ग को जेसीबी से तोड़कर खेत में मिलाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर के मजरा नगला नया निवासी मुकेश कुमार पुत्र पूरन सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 40 वर्ष पूर्व उसके खेत के लिए एक चकमार्ग डलवाया गया था। चकमार्ग उसके खेत व घर के लिए जाता है। ग्राम प्रधान सत्येंद्र पाल निवासी नगला नया ने जेसीबी की मदद से चकमार्ग को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। चकमार्ग न होने से पीड़ित को खेत व घर तक जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर ग्राम प्रधान गाली-गलौज करते हुए मारपीट को आमादा हो गए। थाना पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.