फतेहपुर, नवम्बर 18 -- फतेहपुर। मलवां ब्लाक के सराय शहजादा गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ला ने मंगलवार को डीएम एवं एसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि प्रार्थी की पत्नी प्रतिभा शुक्ला वर्ष 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रहीं। गांव के एक तालाबी नम्बर पर शंकर भगवान की पुरानी मढ़िया थी, जिसमें गांव वाले आस्था रखते हुए पूजा पाठ करते थे। ग्रामीणों की मांग पर भगवान शंकर जी के मढ़िया वाले स्थान का जीर्णोद्धार कराया गया था। जहां गांव के लोग पूजा पाठ करते चले आ रहे हैं। वर्ष 2015 में गांव की सरकार बदल गई। उनके समर्थक अब उस मंदिर वाली जमीन में अवैध कब्जे की नियत से मंदिर को हैमर मशीन से ध्वस्त कर रहे हैं। जिसकी छत पूरी तरह से ध्वस्त की जा चुकी है। जिससे मंदिर के प्रति आस्था रखने वाले गांव के लोग खासे परेशान हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.