बलिया, मार्च 9 -- बलिया। डाकघर बलिया मंडल की ओर से प्रधान डाकघर में रविवार को 'मैं सागर हूं विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गयी। सुबह 10 बजे से प्रधान डाकघर अधीक्षक हेमंत कुमार की देख-रेख में शुरू हुई प्रतियोगिता 11 बजे तक चली। इसमें मंडल के करीब दो दर्जन से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने इस विषय पर अपना-अपना निबंध लिखकर संतुष्ट दिखे। इसके जांच के बाद बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान डाकघर के सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.