गिरडीह, सितम्बर 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डाक विभाग ने डाक सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान के साथ विश्वसनीयता को कायम रखते हुए और जनहित में डाक विभाग ने मेल सेवा में सुधार करते हुए इसे सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी डाकघर अधीक्षक गिरिडीह राजेश पाठक ने गुरूवार को दी। डाक अधीक्षक ने कहा कि जिले में ग्राहकों की मांग को देखते हुए डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में गुरुवार से मेल ब्रांच का एक्सटेंशन काउंटर खोला गया है। अब जिले के लोग प्रधान डाकघर में रात्रि 8 बजे तक डाक विभाग की मेल सेवा में स्पीड पोस्ट, स्पीड पार्सल, साधारण डाक पत्र सहित अन्य सेवा प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व में डाकघर की मेल सेवा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का हुआ करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.