मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर डाक प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक एन. महतो ने गुरुवार से प्रधान डाकघर का निरीक्षण शुरू किया। तीन दिनों तक चलनेवाले निरीक्षण के पहले दिन अधीक्षक ने डाकघर के सामान्य कामकाज के अलावा आईटी सेक्शन, आधार केंद्र और स्टोर सेक्शन का निरीक्षण किया। इसके पहले सुबह नौ बजे ही प्रधान डाकघर पहुंचे अधीक्षक ने परिसर में गंदगी और अव्यवस्था को देख नाराजगी जताई। उन्होंने प्रवर डाकपाल पंकज सिंह को इसपर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने तुरंत अतिरिक्त मजदूरों को बुलाकर परिसर की साफ सफाई सुनिश्चित कराई। इसके बाद वे काउंटर के कामकाज को देखने पहुंचे। काम कर रहे कर्मियों के अलावा ग्राहकों से भी बात कर उनकी परेशानियों को जाना। इसके बाद वे आईटी शाखा में पहु्ंचे। यहां कार्य कर रहे कर्मियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.