सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। अब आधार कार्ड बनवाना, उसमें संशोधन कराना या फोटो अपडेट कराना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में आधार से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। आम नागरिक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक यहां आधार से जुड़े कार्य करा सकते हैं, जबकि शनिवार को विशेष शिविर के माध्यम से आधार संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आधार नंबर की अनिवार्यता बढ़ने के कारण इसकी महत्ता और अधिक बढ़ गई है। इसी के चलते प्रधान डाकघर में आधार सेवाओं के लिए लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रधान डाकघर प्रशासन द्वारा प्रथम आवक, प्रथम पावक ...