प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- शहर के प्रधान डाकघर में अब आधार संशोधन की सेवा 24 घंटे उपलब्ध होगी। डाक विभाग ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह सेवा मंगलवार से शुरू की है। अब आधार संशोधन काउंटर दिन-रात खुले रहेंगे और तीन शिफ्ट में कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। प्रधान डाकघर के प्रवर डाक अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि हमारे आधार केंद्र पर आधार संशोधन के लिए अधिक संख्या में लोग आते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण लोग परेशान होते हैं। वापस चले जाते थे। जिसको ध्यान में रख कर 24 घंटे आधार संशोधन का काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि एक काउंटर पर एक डाक कर्मी मौजूद रहेगा। तीन शिफ्ट सुबह 6 से 2, दोपहर 2 से रात 10 बजे और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तीन शिफ्ट में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई...