मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। प्रधान डाकघर मोतिहारी के कर्मचारी अपने काम व परिश्रम से विभिन्न सेवाओं में नंबर वन का खिताब दिलाते रहे हैं। बावजूद इसके यहां कर्मचारियों व ग्राहकों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी है। मोतिहारी का प्रधान डाकघर एक ओर डिजिटल व वित्तीय सेवाओं में देश व प्रदेश में अपना परचम लहरा रहा है, तो दूसरी ओर ग्राहकों व कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। परिसर में प्रवेश करते ही बदइंतज़ामी साफ नज़र आती है। मेन गेट पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। कैंपस में नाला का स्लैब महीनों से गायब है, जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू होने बाद से ही प्रधान डाकघर में रोजाना ग्राहकों की भारी भीड़ जुटती है। 12 लाख चालू व बचत खाता खोलने क...