मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर बुधवार को प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने कोर्ट परिसर स्थित उनकी व प्रफुल्लचंद्र चाकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की धरती इन अमर बलिदानियों के कारण पावन हो गई है। मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम अन्य वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारी, जिला बार एसोसिएशन के सदस्य, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके लाल, महासचिव उमेश प्रसाद सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...