लातेहार, जनवरी 10 -- लातेहार,प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने शनिवार को जिला मुख्यालय से सटे होगवाग ग्राम स्थित वृद्धा आश्रम एवं मंडल कारा, लातेहार का औचक निरीक्षण किया। वृद्धा आश्रम पहुंचकर उन्होंने वहां उपस्थित वृद्धजनों के बीच मिष्ठान का वितरण कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होने वृद्धों से उनका हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों से कहा कि आपकी हर तरह से मदद करने के लिए प्राधिकार तत्पर है। पीडीजे श्री सिंह मंडल कारा लातेहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारा के सभी वार्डों एवं कारा में बंदियों को मिलने वाले सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारा अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.