सासाराम, फरवरी 6 -- सासाराम, निज संवाददाता। बाल-विवाह मुक्त भारत निर्माण के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार और सुराज द्वारा बाल-विवाह मुक्ति रथ को प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्राधिकार के सचिव ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ सभी 19 प्रखंडों में आठ दिनों तक यात्रा करेगा। इस दौरान बाल विवाह के सामाजिक तथा कानूनी पहलुओं पर जागरूकता के साथ सरकारी विभागों के बीच अभिसरण को मजबूत बनाने, पंचायतों द्वारा विवाह पंजी का नियमित और अनिवार्य रूप से संधारण करने, प्रखंड, पंचायत और ग्राम/वार्ड बाल संरक्षण समितियों को गठित तथा उनकी नियमित बैठकें करने के लिए आईसीडीएस अधिकारियों व कर्मियों को उत्प्रेरित करने, विद्यालय से बाहर के बच्चों के नामांकन के प्रति संवेदनशील बनाने, पंचायतों में बाल केन्द्रित विकास की भावना को जाग...