मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने शुक्रवार को जेल का निरीक्षण किया। सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न न्यायादेशों में पारित दिशा-निर्देशों के आलोक में उन्होंने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड में रह रहे बंदियों से जेल में मिल रही सुविधाएं व उनकी परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने महिला बंदियों के साथ रह रहे उनके बच्चों के बीच खिलौना व बिस्कुट बांटे। बंदियों से जातिगत भेदभाव या दुर्व्यवहार के संबंध में भी पूछताछ की। किसी ने भी उनसे ऐसी कोई शिकायत नहीं की। इस अवसर पर सीजेएम राजकपूर व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी उनके साथ थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.