कोडरमा, फरवरी 2 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन के सभागार में जिले में कार्यरत पारा लीगल वोलेंटियर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने की। बैठक में पारा लीगल वोलेंटियर्स को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं प्राधिकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रधान जिला जज ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया और कहा कि वोलेंटियर्स अपने-अपने क्षेत्रों में पक्षकारों को समझाकर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और स...