वाराणसी, जनवरी 4 -- लोहता (वाराणसी), संवाद। कोरौता के ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिये जाने पर रविवार को ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। वाराणसी-भदोही मार्ग जाम कर नारेबाजी की। हालांकि, बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़े जाने पर वे शांत हुए और जाम समाप्त किया। वहीं, चक्का जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। वहीं एसीपी ने बताया कि 25 दिसंबर को एलआईयू की रिपोर्ट पर प्रधान को बताया गया था कि भूमि प्रबंधक की बैठक बुलाकर मंदिर बनाने का प्रस्ताव बनाकर एसडीएम से अनुमति लेकर ही काम शुरू कराएं। कोरौता गांव में शनिवार रात प्रधान दिनेश पटेल ग्राम समाज की जमीन पर बिना उपजिलाधिकारी के आदेश के मंदिर निर्माण का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची अकेलवा चौकी की फोर्स ने कार्य बंद करा दिया था। इस पर प्रधान ने चार अन्य साथियों के ...