फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान प्रधान को गोली मारने के मामले में गांव के रिश्ते के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की टीमें गोली मारने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। थाना नारखी के गांव नगला सौंठ निवासी सोमप्रकाश गांव जाखई के प्रधान है। उन्हें सोमवार की रात थाना रामगढ़ क्षेत्र में गोली मारकर घायल कर दिया। प्रधान ने रिश्ते के भतीजे ललित कुमार पुत्र मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह नगला सोंठ का रहने वाला है। प्रधान सोमवार रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठार पूठा चौराहे के पास स्थित लक्ष्य फार्म हाउस में अपने साले के बेटे के लग्न टीका कार्यक्रम में आए थे। वह फार्म हाउस के बाहर पिंटू पुत्र रामदास निवासी बाह आगरा के साथ टहल रहा था। उसी दौरान इनको गोली मारी गई। पीठ में गोली लगते ही वह गिर पड़ा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.