हरदोई, फरवरी 21 -- टड़ियावां। गांव बरगदिया मजरा सरदापुर के प्रधान गुड्डू ने बताया कि उसके द्वारा गांव में सरकारी सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। आरोप है कि गांव के अंकित, कन्हैया, राजन और दिलशाद उर्फ गब्बर सड़क निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे थे। दलित प्रधान के मना करने पर आरोपित ने उसको जातिसूचक गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया आरोपित अंकित, कन्हैया, राजन और दिलशाद उर्फ गब्बर के खिलाफ दलित उत्पीड़न की धाराओं केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना सीओ हरियावा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...