मऊ, फरवरी 9 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत मुस्किया में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर के आगमन के लिए रविवार की शाम स्वागत के बाबत फोरलेन पर मुस्किया गांव के सामने गांव के युवकों संग ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा फूल माला लेकर खड़े थे। इसी दौरान छह बाइकों पर सवार होकर 18 की संख्या में युवक पहुंचे और गाली गलौज करते हुए प्रधान और उसके साथियों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की इस घटना में प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा गंभीर रूप से घायल हो गए। भागते समय उक्त युवकों की एक बाईक मौके पर ही छूट गई। डायल 112 पर सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 18 लोगों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...