उन्नाव, फरवरी 21 -- चकलवंशी। औरास थानाक्षेत्र के मखदूमपुर शाह सफी गांव के रहनेवाले ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि छोटा भाई अतुल कुमार पुत्र मिहीलाल शुक्रवार शाम खेत से फसल देखकर शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहा था। आसीवन थानाक्षेत्र के मुजफ्फरपुर सर्रा गांव माइनर के पास पानी लगाने के लिए पड़ी जीन पर गाड़ी चढ़ गई, जिससे जीन फट गई। इसी बात को लेकर मखदूमपुर शाह सफी गांव निवासी रवि पुत्र रामचंद्र वर्मा व शेर सिंह पुत्र स्व. शिवचरन गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी अतुल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर कर द...