बदायूं, फरवरी 19 -- कुंवरगांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में आयोजित उर्स के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पांच दिसंबर 2025 को खासपुर गांव में हजरत टिलिया सेमर वाले बाबा के उर्स के दौरान कव्वाली में पैसे चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। पुरानी रंजिश के चलते मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और कुर्सियां फेंकी गईं। इसी दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें ग्राम प्रधान सगीर अहमद के भाई शाहिद आलम (45) पुत्र मसूद अली के सिर में गोली लग गई थी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना का वीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.