औरैया, जनवरी 16 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मदन सिंह का पुरवा गांव में गुरुवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मदन सिंह का पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय शरद यादव उर्फ जीतू पुत्र स्वर्गीय हरनाम सिंह यादव गांव के बाहर आर.एस. पैलेस नामक गेस्ट हाउस संचालित करता था और उसकी देखरेख अपने छोटे भाई हरिओम यादव के साथ वहीं रहकर करता था। उसका भाई कपिल यादव ग्राम पंचायत शौहरी गढ़िया का ग्राम प्रधान है। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम करीब आठ बजे हरिओम गेस्ट हाउस पहुंचा तो शरद वहां मौजूद नहीं था। तलाश के दौरान रात करीब 11 बजे गेस्ट हाउस की ऊपरी मंजिल की छत पर पोल से निकले सरिया में बंधी रस्सी के फंदे से शरद का शव लटका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.