रुडकी, अप्रैल 5 -- प्रधान के पिता पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में दो पक्षो में शादी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया था। लेकिन एक पक्ष कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के पिता मीर आलम पर ही हमला कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने चार लोगों का शांति में चालान कर दिया था। वहीं पुलिस को आता देख मुख्य आरोपी अरशद मौके से फरार हो गया था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिबंग की धाराओं में चालान किया कर दिया। पुलिस टीम में धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह, हैड कांस्टेबल अमित कुमार, वसीम अहमद आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.