बुलंदशहर, जनवरी 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे में बताया कि गुरुवार शाम उसका भाई, उसकी पत्नी, बच्चों व भांजे को गाड़ी से लेकर वैर बाजार में घरेलू सामान खरीदने गया। उसी दौरान एक कार से मामूली गाड़ी टच होने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर आते ही गाड़ी में तोड़फोड़ कर मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी में मौजूद महिलाओं से भी बदतमीजी व मारपीट की। कोतवाली प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि आरोपी भोला पुत्र बाबू,राजा, फरमान,अनिल,भोला पुत्र भगवत व पांच छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.