पीलीभीत, जनवरी 20 -- दियोरिया। पीलीभीत के दियोरिया में मृत्यु प्रमाणपत्र मांगने की बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद प्रधान के पति और उनके समर्थकों ने दरोगा की पिटाई कर दी। सूचना पर सीओ बीसलपुर समेत फोर्स गांव पहुंचा। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दियोरिया कोतवाली के मुड़िया भगवंतपुर गांव में दरोगा अखिलेश चौहान के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दरोगा के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उनकी जैकेट फट गई है। मारपीट में दरोगा मौके पर ही बेहोश हो गया। किसी तरह सूचना थाने तक पहुंची तो सीओ बीसलपुर प्रगति सिंह चौहान, दियोरिया कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। घायल दरोगा अखिलेश सिंह चौहान क...