गंगापार, फरवरी 20 -- यमुनापार के विकास खंड कौंधियारा के ग्राम पंचायत बड़गोहना कला के प्रधान 55 वर्षीय विद्याधर बिंद का निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार की रात अचानक स्वास्थ्य खराब होने के चलते इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह अचानक हृदयगति रुक जाने के चलते निधन हो गया। प्रधान की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विद्याधर बिन्द ग्राम प्रधान के साथ साथ प्रधान संघ उपाध्यक्ष कौंधियारा भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...